Sports

नई दिल्लीः पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 23 नवंबर को कोर्ट मैरिज की आैर सोमवार यानि 27 नवंबर को वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन मुंबई के ताज महल पैलेस में किया।

रिसेप्शन में पहुंचीं कई मशहूर हस्तियां
इस माैके पर कई मशहूर हस्तियां नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंची। चिन तेंदुलकर अपनी वाइफ के साथ रिसेप्शन में पहुंचे तो वहीं युवराज सिंह भी अपनी वाइफ के साथ जहीर के रिसेप्शन में शिरकत की। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ यहां आए। विराट और अनुष्का ने रिसेप्शन में जमकर डांस किया। 

नेहरा ने सागरिका संग किया मस्तमाैला डांस
एक तर फ जहां कोहली-अनुष्का के डांस का वीडियो धूम मचा रहा है, तो वहीं आशीष नेहरा भी खूब नाचते नजर आए। उन्होंने जहीर खान की पत्नी सागरिका के साथ मस्तमाैला डांस किया। उनके इस डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैै। नेहरा शेरवानी के साथ अपने सिर पर हैट लगाए हुए थे आैर वे बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे थे।