Edited By ,Updated: 10 Jul, 2015 05:46 PM
जिंबाब्वे के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह का 10 साल पुराना रिकार्ड टूट गया।
नई दिल्ली: जिंबाब्वे के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आज महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह का 10 साल पुराना रिकार्ड टूट गया। अंबाती रायुडु और स्टुअर्ट बिन्नी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारियों की मदद से छठे विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी की जो भारत की तरफ से नया रिकार्ड है।
रायुुडु ने 133 गेंदों में नाबाद 124 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। बिन्नी ने 76 गेंदों पर छह चौकों और दो चौकों की मदद से 77 रन बनाए। इन दोनों ने उस समय भारतीय पारी को संवारने का बीड़ा उठाया जबकि टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए उसका स्कोर पांच विकेट पर 87 रन था।
INDvsZIM: भारत ने जिम्बाब्वे के सामने 256 रन का लक्ष्य रखा
आपको बता दें कि 2005 में युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने जिंबाब्वे के खिलाफ इसी मैदान पर दस साल पहले 158 रन जोड़े थे।