दिल्ली के बेअंत ने एशियाई युवा चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता

Edited By ,Updated: 11 May, 2015 11:20 AM

article

दिल्ली के युवा धावक बेअंत सिंह और महाराष्ट्र के किशन नरसी तदवी ने एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिन के दूसरे दिन रविवार को क्रमश: 800 मी और 3000 मी दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया।

दोहा: दिल्ली के युवा धावक बेअंत सिंह और महाराष्ट्र के किशन नरसी तदवी ने एशियाई युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिन के दूसरे दिन रविवार को क्रमश: 800 मी और 3000 मी दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत को प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन पदक हासिल हुये। 16 वर्षीय बेअंत ने दो लैप की इस दौड़ में आसान जीत दर्ज की और एक मिनट 52.26 सेकंड का समय लेकर इस वर्ष युवा वर्ग में सबसे तेज धावक बन गये। भारत का इस प्रतियोगिता में यह पहला स्वर्ण है। भारत ने प्रतियोगिता के पहले दिन एक रजत और दो कांस्य पदक जीते थे।
 
महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्र के किशन ने 3000मी दौड़ में दबदबा बनाते हुये आठ मिनट 26.24 सेकंड में जीत हासिल की। डेकाथलन एथलीट आर राजेश ने दस स्पर्धाओं में कुल 5867 अंक बटोरकर रजत हासिल किया। भारत के हिस्से में दो दिन में दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक आ चुके हैं। पहलवान से एथलीट बने बेअंत ने पिछले वर्ष दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स में 800 मीटर में रजत पदक जीता था। बेअंत का अब अगला लक्ष्य काली में होने वाली आईएएएफ विश्व युवा चैंपियनशिप है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!