बीरेन्द्र और वंदना सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, बलबीर को ध्यान चंद पुरस्कार

Edited By ,Updated: 29 Mar, 2015 08:19 AM

article

बीरेन्द्र लाकड़ा और वंदना कटारिया को हाकी इंडिया के वर्ष 2014 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला खिलाड़ी के पुरस्कार ..

नई दिल्ली: बीरेन्द्र लाकड़ा और वंदना कटारिया को हाकी इंडिया के वर्ष 2014 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया जबकि पूर्व ओलिम्पियन बलबीर सिंह सीनियर को मेजर ध्यान चंद लाइफटाइम अचीवमैंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डिफैंडर लाकड़ा और फारवर्ड वंदना को ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ के लिए ध्रुव बत्तरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों को 25-25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।
 
3 बार ओलिम्पिक में 1948 (लंदन), 1952 (हेलसिंकी) और 1956 (मेलबोर्न) में स्वर्ण पदक जीत चुके बलबीर सिंह सीनियर को ध्यान चंद लाइफटाइम अचीवमैंट पुरस्कार के रूप में 30 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। समारोह में केन्द्रीय खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, हाकी इंडिया के अध्यक्ष नरेन्द्र बत्तरा, भारतीय पुरुष एवं महिला हाकी टीमों के सदस्य और अन्य कोङ्क्षचग स्टाफ, अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति (आई.ओ.सी.) के आजीवन सदस्य रणधीर सिंह, भारतीय ओलिम्पिक संघ (आई.ओ.ए.) के महासचिव राजीव मेहता, पूर्व ओलिम्पियन कर्नल बलबीर सिंह, अजित पाल  सिंह, अशोक ध्यान चंद, धनराज पिल्लै और जगबीर सिंह मौजूद थे।
 
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ उभरते खिलाड़ी (अंडर-21) का पुरस्कार नमिता टोप्पो (महिला) और हरमनप्रीत सिंह (पुरुष) को दिया गया। उभरते महिला खिलाड़ी के लिए असुंता लाकड़ा पुरस्कार और पुरुष खिलाड़ी के लिए जुगराज सिंह पुरस्कार में 10-10 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।
 
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड के लिए धनराज पिल्लै पुरस्कार आकाशदीप सिंह को, सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए अजित पाल सिंह पुरस्कार मनप्रीत सिंह को, सर्वश्रेष्ठ डिफैंडर के लिए परगट सिंह पुरस्कार दीपिका को और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए बलजीत सिंह पुरस्कार पी.आर. श्रीजेश को दिया गया। चारों को 5-5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!