नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आैर बाॅलीवुड हीरोइन अनुष्का शर्मा सात जन्मों के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने 11 दिसंबर को इटली के मिलान शहर में शादी की। शादी के बाद विदाई के समय अनुष्का भावुक होकर रोने लग पड़ीं आैर विराट उन्हें संभालते नजर आए।
देंखे अनुष्का की विदाई का वीडियो-
वीडियो में अनुष्का चावल फेंकने की रस्म करती नजर आ रही हैं, उनके साथ विराट कोहली और पूरा परिवार है। इन दोनों की शादी पंबाजी अंदाज में हुई थी। दोनों ने जो जोड़ा पहना हुआ है वो सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ है।
शादी संपन्न होने के दोनों के वीडियो आैर तस्वीरें खूब वायरल हो रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पंसद किया। इनके अलावा अनुष्का का एक आैर वीडियो सामने आया, जिसमें वह तैयार होकर मंडप की ओर जाती दिख रही हैं।अनुष्का ने फीका गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। लहंगे को विंटेज लुक देने के लिए सोने और चांदी के धागों के साथ पर्ल और मनके का प्रयोग किया गया। इस खूबसूरत लहंगे को 67 कारीगर ने मिलकर 32 दिन में बनाया। अनुष्का ने लहंगे के साथ सब्यसाची हेरिटेज कलेक्शन के सिंडिकेट अनकट डायमंड, पेल पिंक स्पिनेल और बरोक जापानीच कल्चर्ड के बनी ज्वैलरी पहनी।