Sports

फीनिक्सः अदिति अशोक ने तीन बर्डी और एक बोगी की जिससे फाउंडर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर में उनका स्कोर दो अंडर 70 रहा और वह संयुक्त 39 से संयुक्त 50 वें स्थान पर खिसक गई।           

अमेरिका में 2018 में अपनी पहली प्रतियोगिता में खेल रही अदिति ने तीसरे, 11 वें और 16 वें होल में बर्डी बनाई। उन्होंने नौवें होल में बोगी की। अदिति का तीन दिन का स्कोर चार अंडर212 है। इनबी पार्क14 अंडर के साथ शीर्ष पर काबिज हैं।