जापान करेंगा एशियाई खेल 2026 की मेजबानी

Edited By ,Updated: 25 Sep, 2016 11:41 AM

2026 asian games japan south korea oca

जापान के एइची प्रीफेक्चर और उसकी राजधानी नगोया को आज 2026 एशियाई खेलों की मेजबानी सौंपी गई है जो देश के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय..

वियतनाम: जापान के एइची प्रीफेक्चर और उसकी राजधानी नगोया को आज 2026 एशियाई खेलों की मेजबानी सौंपी गई है जो देश के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय खेल कैलेंडर में एक और बड़ी प्रतियोगिता होगी।  

एइची प्रीफेक्चर के गवर्नर हिदीकी ओहुमरा और नगोया शहर के मेयर तकाशी कावामुरा में 5वें एशियाई बीच खेलों की मेजबानी कर रहे दनांग में ओसीए आम सभा की बैठक के दौरान संयुक्त दावेदारी के बाद एशियाई ओलिंपिक परिषद (ओसीए) ने उन्हें मेजबानी सौंपने की आधिकारिक पुष्टि की।  

ओसीए को शुरूआत में 2026 खेलों के मेजबान का फैसला 2018 में करना था लेकिन अगले 8 साल में 3 ओलिंपिक प्रतियोगिताओं की मेजबानी के कारण पहले ही मेजबान चुनने का फैसला किया गया। दक्षिण कोरिया को 2018 में पियोंगचांग में शीतकालीन ओलिंपिक की मेजबानी करनी है जबकि तोक्यो 2020 ओलिंपिक की मेजबानी करेगा। शीतकालीन खेल 2022 में बीजिंग में होंगे।  जापान को तोक्यो में 2020 में ओलिंपिक के अलावा 2019 में रग्बी विश्व कप, 2017 में एशियाई शीतकालीन खेल और 2021 विश्व तैराकी प्रतियोगिता की मेजबानी करनी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!