Sports

नई दिल्ली: खिलाड़ियों के लिए 2017 का साल बेहद खास रहा। इस साल कई खिलाड़ी ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की। इस शादियों की वजह से ये पूरा साल काफी सुर्खियों में  रहा और साल की सबसे बड़ा इवेंट और चर्चित शादी विराट-अनुष्का और फुटबॉल मैसी का रहा। आइए, जानते हैं इस साल में कौन सी रही फेमस शादी-

विराट-अनुष्का 
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 11 दिसम्बर को अभिनेत्री अनुष्का के साथ  इटली में शादी की। यह शादी काफी गुपचुप रखी गई। 2013 के बाद ये दोनों सुर्खियों में रहे थे। इसके बाद दोनों को कई बार डेटिंग करते हुए भी देखा गया और शादी के बाद विराट और अनुष्का ने 21 दिसम्बर को दिल्ली में पहला रिसेप्शन दिया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हुए। वहीं दूसरा रिसेप्शन 26 दिसम्बर को मुम्बई में आयोजित किया गया। 
PunjabKesari
भुवनेश्वर कुमार:
भारतीय क्रिकेट टीम के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 23 नवम्बर को अपनी बचपन की दोस्त नुपूर नगर से विवाह बंधन में बंधे। शादी मेरठ के एक होटल में हुई। शादी के रिसेप्शन 26 नवंबर को बुलंदशहर और 30 नवंबर को दिल्ली में आयोहिज किए गए। पेशे से इंजीनियर हैं नुपुर नोएडा में काम करती हैं।
PunjabKesari
क्रुणाल पांड्या:
मुम्बई इंडियन के खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने अपनी गर्लफ्रैंड पंखुड़ी शर्मा के साथ मुंबई के होटल में 27 दिसंबर को शादी की। इन दोनों का प्रीवेंडिग शूट भी काफी फेमस रहा। इनकी शादी में काफी बड़ी हस्तियों ने शिरकत किया। 
PunjabKesari
जहीर खान:
भुवनेश्वर ने जिस दिन शादी की उसी दिन एक अन्य भारतीय गेेंदबाज भी विवाह बंधन में बंधे। भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे के साथ शादी रचाई। 
PunjabKesari
सेरेना विलियम्स:
टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने रेडि्डट के सह संस्थापक एलोक्सिस ओहनियान के साथ 16 नंबवर को शादी की। दोनों की ये शादी काफी सुर्खियों में रही। इस कार्यक्रम में सेरेना काफी अच्छी लग रही थी। इस शादी में कई दिग्गज हस्तियों भी शामिल हुई थी। 
PunjabKesari
लियोनेल मैसी:
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मैसी ने 30 जून 2017 को शादी के बंधन में बंधे और इन्होंने अपनी बचपन की दोस्त अंतोनेला रोकुजो के साथ शादी की और ये काफी देर से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। इस शादी में लुइस सुआरेज, नेमार, गेरार्ड पिक और फुटबॉल के कई दिग्गज शामिल हुए थे। 
PunjabKesari
सुनील छेत्री:
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अपनी प्रेमिका सोनम भट्टाचार्य के साथ 4 दिसम्बर को शादी रचाई। सोनम मोहन बागान के दिग्गज सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी है। सुनील और सोनम की शादी पूरी तरह से पारंपरिक रिवाजों के साथ संपन्न हुई। 
PunjabKesari
साक्षी मलिक:
रियो ओलिंपिक की पदक विजेता साक्षी मलिक ने 4 अप्रैल को राष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ विवाह किया। कुश्ती की महिला खिलाड़ी साक्षी मलिक और कादियान रोहतक ने नांदल गांव में शादी रचाई।
PunjabKesari
अश्विनी पोनप्पा:
भारत की युगल बैडमिंटन स्टार अश्विनी पोनप्पा ने 24 दिसम्बर को बिजनेसमैन करण मेदप्पा को अपना हमसफर बनाया। 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पोनप्पा कुर्ग में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की। 
PunjabKesari