Sports

नई दिल्ली : धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में हार के बाद भारतीय टीम मोहाली में दूसरे वनडे की तैयारी कर रही थी। मैच शुुरू होने से पहले सुबह प्रैक्टिस के सत्र दौरान महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या में हंसी-मजाक चल रहा था। अचानक पांड्या ने स्प्रिंट रेस के लिए धोनी को इशारा किया। सुचेत खड़े धोनी भी उसी समय भागने के लिए तैयार हो गए। पांड्या की कॉल के दौरान महज आधे सैकंड में दौड़ के तैयार खड़े धोनी ने दौड़ लगानी शुरू कर दी।


एक समय 24 साल के पांड्या लीड कर रहे थे। लेकिन इसी बीच 36 साल के धोनी मुकाबले में आ गए। दोनों जब रुके तो धोनी पांड्या के आगे थे। सोशल साइट्स पर पांड्या और धोनी की दौड़ सामने आती ही फैंस ने मजेदार स्टेट्स भी पोस्ट किए हैं।