पेड़ से बरसे 500-500 के नोट

Edited By ,Updated: 10 Jul, 2015 07:33 PM

article

अलवर (राजस्थान)। जनपद के कठूमर गांव में लोग पेड़ से 500-500 के नोट बरसने देख अचंभे में रह गए। इस पेड़ पर बड़ी संख्या में बंदर बैठे थे और ये ही पेड़ को हिला रहे थे। शुरू-शुरू में लोग इसे चमत्कार मानते रहे, लेकिन जब मामले की तह में गए तो बात कुछ और ही...

अलवर (राजस्थान)। जनपद के कठूमर गांव में लोग पेड़ से 500-500 के नोट बरसने देख अचंभे में रह गए। इस पेड़ पर बड़ी संख्या में बंदर बैठे थे और ये ही पेड़ को हिला रहे थे। शुरू-शुरू में लोग इसे चमत्कार मानते रहे, लेकिन जब मामले की तह में गए तो बात कुछ और ही निकली। असल में एक दिन पहले यहां तहसील में अर्जीनवीस विजयपाल जैन के पास कोई व्यक्ति अपने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने आया था और उऩ्हें 50-50 हजार रुपए की दो गड्डी देकर गया था। उसने दाेनों गड्डियों को एक थैले में रख दिया। तभी एक बंदर वहां उछलकूद करता हुआ आया और उसमें से एक गड्डी लेकर भाग गया।

घटना के बाद तहसील में काम करने वाले कई कर्मचारियों ने दो दिन तक गायब हुई गड्डी की तलाश की। इसके लिए आसपास की तमाम छतों को भी खंगाला गया, लेकिन गड्डी कहीं नहीं मिली। यहां तहसील कैंपस में काफी सारे पेड़ हैं, जिन पर बंदरों की आवाजाही रहती है। असल में वो बंदर इनमें से एक पेड़ पर नोटों की गड्डी लेकर चला गया, जहां गड्डी दो दिन तक अटकी रही। लेकिन जब शुक्रवार को कई सारे बंदर इस पेड़ पर आए तो उन्होंने गड्डी को खोल दिया और एक-एक कर 500-500 के नोट पेड़ से नीचे गिरने लगे। इसे देखकर लोग हैरान रह गए।
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!