Edited By ,Updated: 07 Feb, 2015 10:12 AM
आज के समय में 'द ग्रेट खली' का नाम कौन नहीं जानता।
जालंधर: आज के समय में 'द ग्रेट खली' का नाम कौन नहीं जानता। वर्ष 2006 में अंडर टेकर को पराजित करके विश्व कुश्ती मुकाबलों में तहलका मचा दिया था। ग्रेट खली ने दावा किया है कि रैसलिंग मुकाबले में लड़ाई बनावटी नहीं बल्कि असली होती है।
ग्रेट खली ने चाहे आजकल अपनी डाइट कुछ कम की हुई है पर इसके बावजूद वह रोजाना 15 से 20 अंडे, चिकन, 1 किलो दूध, केले, सेब और कई तरह के फल और सब्जियां खाते हैं।
उन्होंने कहा कि पिज्जा व बर्गर से वह परहेज करते हैं। खली ने कहा कि जब वह रिंग में मुकाबले के लिए उतरा करते थे तो उस समय रोजाना 30 से 35 अंडे खाते थे। उन्होंने बताया कि शराब से वह अब तक दूर ही रहे हैं। उनका इस समय भार 150 किलो है। अब भी वह रोज डेढ़ घंटे तक शारीरिक कसरत करते हैं।