कबड्डी प्लेयर की पत्नी के सुसाइड मामले में सामने आया सनसनीखेज वीडियो

Edited By ,Updated: 21 Oct, 2016 04:16 PM

पत्नी की कथित आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार को आज मुंबई में हिरासत में ले लिया गया, जबकि उसके पिता ने दिल्ली में समर्पण कर दिया।

मुंबई: पत्नी की कथित आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार को आज मुंबई में हिरासत में ले लिया गया, जबकि उसके पिता ने दिल्ली में समर्पण कर दिया।

कबड्डी खिलाड़ी रोहित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रोहित की पत्नी ललिता ने इस सप्ताह के शुरू में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपनी आत्महत्या के लिए अपने पति रोहित और ससुराल वालों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण पश्चिम) दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने नौसेना में काम करने वाले रोहित को आज दोपहर को मुुंबई में हिरासत में ले लिया।

रोहित ने फेसबुक पर अपलोड किया था अपना वीडियो
गिरफ्तारी से पहले बड्डी खिलाड़ी रोहित कुमार अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अपना वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो को रोहित ने बुधवार रात 11 बजकर 56 मिनट पर अपलोड किया था। वीडियो की अवधि 4 मिनट 38 सेकेंड हैं। सफेद रंग की टीशर्ट पहने इस वीडियो में रोहित ने वीडियो में खुद को बेगुनाह बताया है। पूरे वीडियो में वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को अपलोड किये जाने के बाद से इसे 17 हजार लोग देख चुके हैं। जबकि गुरुवार शाम आठ बजे तक इसे 600 से ज्यादा लोगों ने शेयर भी किया है। इस वीडियो में वह पत्नी ललिता को बावरी कहते हुए नजर आये हैं, जोकि ललिता का ही दूसरा नाम है। 

महज सात महीने पहले की थी दोनों ने शादी
सूत्रों के अनुसार रोहित और ललिता की शादी महज सात महीने पहले ही हुई थी। डीसीपी विजय कुमार ने बताया कि रोहित और ललिता की लव मैरिज हुई थी। हालांकि ललिता की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी वर्ष 2012 में हुई थी। ललिता ने अपने पहले पति के खि़लाफ़ दहेज प्रताडऩा का मामला भी दर्ज कराया था। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है। ललिता ने 17 अक्टूबर को अपने घर में फांसी लगा ली थी। बता दें कि ललिता की मौत के बाद ललिता के परिवार वालों ने रोहित और उसके परिवार वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही है पूछताछ 
रोहित के पिता विजय सिंह ने भी आज दोपहर राष्ट्रीय राजधानी के नांगलोई पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रोहित के पिता से पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक विजय को बर्खास्त किया जा चुका है। 
 

क्या था मामला 
उल्लेखनीय है कि ललिता ने 17 अक्तूबर को नांगलोई स्थित अपने पिता के घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उसके पास से एक सुसाइड नोट और ऑडियो-वीडियो मैसेज बरामद हए, जिनमें उसने अपने ससुराल वालों पर मामूली बातों के लिए प्रताडऩा का आरोप लगाया था। संदेश के अनुसार, रोहित ने उसे अपने जीवन से दूर चले जाने को भी कहा था। पुलिस ने रोहित और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने रोहित और उसके परिजनों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस दल गठित किये थे। ललिता की कथित आत्महत्या और मामला दर्ज होने के बाद रोहित के माता-पिता कंझावला में स्थित अपना घर छोड़कर नदारद हो गए थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!