Other Games

नई दिल्ली : देश के सर्वश्रेष्ठ पुरूष और महिला खिलाड़ी 17 और 18 फरवरी को होने वाली 5वीं राष्ट्रीय पैदल चाल चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में देश के लगभग 80 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें इरफान कोलोथुन थोडी, मनीष रावत, खुशबीर कौर, बी सौम्या, प्रियंका कुमारी, रवीना, शांति कुमारी और दीपमाला देवी जैसे नाम शामिल है। पैदल चाल की 20 किलोमीटर स्पर्धा राष्ट्रमंडल खेलों (चार से 15 अप्रैल) और एशियाई खेलों (18 अगस्त से दो सितंबर) के लिए क्वालीफाइंग स्पर्धा होगी जबकि 50 किलोमीटर की पैदल चाल एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाइंग स्पर्धा होगी।
पुरूषों की 50 किलोमीटर और लड़कों व लड़कियों की 10 किलोमीटर की स्पर्धा 17 फरवरी को यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी जबकि पुरूषों और महिलाओं की 20 किलोमीटर स्पर्धा का आयोजन 18 फरवरी को विनय मार्ग पर होगा। स्टार जिमनास्ट दीपा करमाकर चैम्पियनशिप को हरी झंडी दिखाएंगी।

NO Such Result Found