गोलीबारी के शांत होते ही DIG ने बार्डर ब्लॉकों में शुरू करवाई फुटबॉल प्रतियोगिता

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jan, 2018 11:11 AM

dig inaugrate football matches at border

साम्बा जिला में कुछ दिन पहले ही हुई भीषाण गोलीबार के बाद देश की सुरक्षा को पुख्ता करने वाली सीमा सुरक्षा बल द्वारा बार्डर के युवाओं को खेलों से जोडऩे के लिए साम्बा में उच्च स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत की।

साम्बा :साम्बा जिला में कुछ दिन पहले ही हुई भीषाण गोलीबार के बाद देश की सुरक्षा को पुख्ता करने वाली सीमा सुरक्षा बल द्वारा बार्डर के युवाओं को खेलों से जोडऩे के लिए साम्बा में उच्च स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत की। इस मौके पर प्रतियोगिता का उदघाटन डी.आई.जी. एस.एच.क्यू. प्रदीप कटयाल ने किया, जबकि इस दौरान कमांडैंट 173 बटालियन अनिल शर्मा, कमांडैंट 80वीं बटालियन युवराज दुबे, कमांडैंट 97वीं बटालियन एच.एस. रावत, कमांडैंट 80 हैप्पी वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे। प्रतियोगिता में साम्बा जिला के सभी ब्लॉकों की 9 टीमें भाग लेंगी, जिसमें हर ब्लॉक की एक टीम भाग लेगी।


इस मौके पर संबोधित करते हुए डी.आई.जी. प्रदीप कटयाल ने कहा कि भारत सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए बहुत प्रयास कर रही है और उसी कड़ी के तहत यह खेलें हो रही है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश की रक्षा के साथ-साथ आज युवाओं को भी अपने साथ जोडक़र रखेगी। डी.आई.जी. ने कहा कि जहां से जीतने वाली टीमों को सिलीगुढ्ढी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के भ्रमण के लिए भेजा जाएगा।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!