ब्रिटेन के Royal Couple ने दी मुंबई हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

Edited By ,Updated: 11 Apr, 2016 07:29 PM

britain kate middleton prince william

ब्रिटेन के शाही जोड़े केट मिडलटन और प्रिंस विलियम अपने पहले भारत दौरे पर रविवार को मुंबई पहुंचे। यहां पहुंचते ही इस शाही जोड़े ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

मुंबई: ब्रिटेन के शाही जोड़े केट मिडलटन और प्रिंस विलियम अपने पहले भारत दौरे पर रविवार को मुंबई पहुंचे। यहां पहुंचते ही इस शाही जोड़े ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। रविवार दोपहर से पहले मुंबई पहुंचे केट और प्रिंस ने ताज पैलेस होटल स्थित 26/11 मेमोरियल का दौरा किया और पुष्पांजलि अर्पित की।  


बता दें कि ताज होटल से गेटवे ऑफ इंडिया दिखाई देता है, जिसका निर्माण 1911 में किंग जॉर्ज वी और क्वीन मैरी की मुंबई यात्रा की याद में किया गया था। भारत और भूटान के सात दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे शाही जोड़े का उद्देश्य दोनों देशों के साथ संबंधों को मजबूत बनाना है। 


उन्होंने ओवल मैदान में मुंबई की मैजिक बस, डोरस्टेप और इंडियाज चाइल्ड लाइन चैरिटी के प्रतिनिधियों और लाभार्थी बच्चों से बातचीत की। वहीं केट मिडलटन और प्रिंस विलियम 12 अप्रैल को असम जाएंगे, जहां उनको असमिया व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। रविवार को असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि बसंत महोत्सव ‘रोंगाली बिहू’ के अवसर पर केट और प्रिंस असम में होंगे। इस बीच उनको लजीज असमिया व्यंजन खिलाया जाएगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!