हिमाचल घूमने आने वाले सैलानियों को अब नहीं सताएगी ये टेंशन

Edited By ,Updated: 08 Jul, 2015 04:01 PM

article

हिमाचल प्रदेश में घूमने आने वाले सैलानियों को पर्यटन विकास निगम ने बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि देवभूमि में अगर कोई सैलानी आना चाहता है तो...

शिमला: हिमाचल प्रदेश में घूमने आने वाले सैलानियों को पर्यटन विकास निगम ने बड़ी राहत दी है। आपको बता दें कि देवभूमि में अगर कोई सैलानी आना चाहता है तो उनकी सुविधा के लिए पर्यटन निगम घूमने का प्रोग्राम बनाएगा। इसके लिए सैलानियों को पर्यटन निगम को ई-मेल कर कुछ जानकारियां देनी होंगी। इनके आधार पर घूमने का प्रोग्राम बनाकर संबंधित व्यक्ति को भेजा जाएगा।


बताया जा रहा है कि फर्जी टूरिस्ट गाइड और सैलानियों से होने वाली धोखाधड़ी को दूर करने के लिए पर्यटन निगम ने यह योजना तैयार की है। शायद आपको पता होगा कि पर्यटन विकास निगम के पूरे प्रदेश में होटल स्थित हैं। सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर भी पर्यटन निगम के होटल हैं। विदेश से आने वाले सैलानी पूरी जानकारी नहीं होने के चलते कई पर्यटक स्थलों तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसके चलते हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विकास निगम ने टूअर प्रोग्राम बनाने का फैसला लिया है।


सैलानियों के बजट के अनुसार पर्यटन निगम सुविधा उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए सैलानियों को यह जानकारी पर्यटन निगम को ई-मेल पर देनी होगी। जैसे- सैलानियों को ई-मेल कर अपना नाम, ई-मेल एड्रेस, फोन नंबर, कब घूमने आना है, किस तरह की अकमोडेशन (बजट, डीलक्स, प्रीमियम) चाहिए है, कितने लोग घूमने आएंगे, घूमने का मकसद क्या है, कौन-कौन सी जगह जाना चाहते हैं और घूमने के लिए कितना बजट रखा गया है। इसकी जानकारी पर्यटन निगम को ई-मेल shimla@hptdc.in पर देनी होगी। पर्यटन निगम के अधिकारी इस जानकारी के आधार पर प्रोग्राम बनाकर वापस ई-मेल करेंगे।


इन साहसिक गतिविधियां का सैलानी ले सकेंगे आनंद 
हिमाचल घूमने के अलावा सैलानी यहां साहसिक गतिविधियों का मजा भी उठा सकेंगे। बताया जा रहा है कि पर्यटन निगम के अधिकारी ट्रैकिंग, हाइकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइमिंग और राफ्टिंग करने का बंदोबस्त भी करेंगे।


सैलानियों को सुविधा देने के लिए बनाई योजना
पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने बताया है कि सैलानियों की सहूलियत के लिए यह योजना बनाई गई है। निगम के अधिकारियों से संपर्क कर लोग अपने प्रोग्राम को और अधिक रोचक बना सकते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!