Edited By ,Updated: 14 Feb, 2015 01:35 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में निकलने से पहले उनके घर का माहौल देखने वाला था। उनके घर के बाहर प्रशंसको का जमावड़ा लगा हुआ था।
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में निकलने से पहले उनके घर का माहौल देखने वाला था। उनके घर के बाहर प्रशंसको का जमावड़ा लगा हुआ था। केजरीवल से मिलने उनके घर में करीबी लोग भी पहुंचे थे।
सबसे पहले केजरीवाल ने सुबह अपनी टीम के साथ चाय पी और बातचीत की। केजरीवाल ने अपनी मां से तिलक लगवाया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं।