Edited By ,Updated: 10 Jan, 2015 10:51 PM
महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अच्छे दिन के वायदे का मजाक उठाया।
कोल्हापुर: महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अच्छे दिन के वायदे का मजाक उठाया।
पवार ने कहा कि पिछले लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों में अच्छे दिन का वादा करने वाली भाजपा ने लोगों को बेवकूफ बनाने का काम किया है। कोल्हापुर के कगल तहसील में गन्ना मिल का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि लोग अच्छे दिन के इंतजार में हैं जो कभी आने वाले नहीं है।