PIX: नेपाल से जुड़ी ऐसी 10 बातें जो शायद आप नहीं जानते!

Edited By ,Updated: 26 Apr, 2015 01:21 PM

article

नेपाल में शनिवार सुबह आए दो जबरदस्त भूकंपों ने काफी तबाही मचा दी। भूकंपों की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.8 दर्ज की गई। बहुत सारी इमारतें गिर गई और सड़कों के दो फाड़ हो गए।

काठमांडूः नेपाल में शनिवार सुबह आए दो जबरदस्त भूकंपों ने काफी तबाही मचा दी। भूकंपों की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.8 दर्ज की गई। बहुत सारी इमारतें गिर गई और सड़कों के दो फाड़ हो गए। 

आपको बता दें कि नेपाल में 81 साल बाद ऐसा जबरदस्त भूकंप आया। इससे पहले 1934 में नेपाल और उत्तरी बिहार में 8.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 10,600 जानें गईं थी।

लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि नेपाल पर्यटकों के बीच खासे लोकप्रिय देशों में से एक है। 147,181 किलोमीटर में फैला यह देश नैचुरल रिसोर्सेस और अपने नैसर्गिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। यह छोटा-सा पहाड़ी देश हाइड्रोपावर, राफ्टिंग और माउंटेन ट्रैकिंग के लिए भी मशहूर है। विभिन्न देशों के पर्यटक माउंट एवरेस्ट (दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत) और अरुण घाटी (सबसे गहरी घाटी) को देखने आते हैं। जानिए नेपाल से जुड़े वो 10 बातें, जिन्हें शायद आप नहीं जानते होंगे।

1. कई रिकॉर्ड हैं देश के नाम 
नेपाल के नाम दुनिया के कई रिकॉर्ड हैं। इसमें से सबसे पहले 8,848 मीटर की ऊंचाई वाला माउंट एवरेस्ट है। इसके साथ ही यहां धरती की सबसे ऊंची 4800 मीटर की तिलिचो झील, 3600 मीटर ऊंचाई वाली 145 मीटर गहरी Shey phoksundo झील, 1200 मीटर गहरी Kalidanki वैली और सबसे ऊंची अरुण घाटी है। इसके अलावा भी नेपाल के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं, जैसे दुनिया का सबसे छोटा आदमी चंद्र बहादुर इसी देश का है।

2. हमेशा गुल रहती है बिजली
हालांकि, नेपाल का स्थान वाटर रिसोर्स के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर है। अगर इसका समुचित उपयोग किया जाए तो यह देश हाइड्रोपावर के क्षेत्र में दुनिया में एक बड़ी ताकत बन सकता है लेकिन यहां लोगों को रोजाना 9-12 घंटे ही बिजली मिलती है और हर सीजन में 3 से 4 बार पावर कट होता है। इसी वजह से यह देश इंडस्ट्री, फैक्ट्री और ऑफिस की मूलभूत सुविधाओं के मामले में अभी भी अन्य देशों की अपेक्षा काफी पिछड़ा हुआ है।

3. वर्ल्ड हेरिटेज साइट
15 किलोमीटर के एरिया में नेपाल में सात हेरिटेज साइट्स आती हैं। इनमें पशुपतिनाथ मंदिर, स्वयंभूनाथ मंदिर, बुद्ध स्तूप, काठमांडू, भक्तपुर और पटन दरबार स्क्वेयर शामिल हैं। यह सभी हेरिटेज काठमांडू वैली के तीन जिलों काठमांडू, भक्तपुर और ललितपुर में पड़ते हैं।

4. दुनिया का सबसे स्लो इंटरनैट
नेपाल दुनिया का दूसरा देश हैं, जहां इंटरनेट की गति बहुत धीमी है। यहां 32 फीसद इंटरनैट कनेक्शन या 60 फीसद लोगों का इंटरनैट 256 kbps से भी कम स्पीड में चलता है। नेपाल में कई IPSs और कम्युनिकेशन फर्म कम दाम में इंटरनैट की गति को तेज करने का प्रयास कर रही हैं।

5. तंबाकू के लिए फेमस
नेपाल कभी चरस-तंबाकू आदि के लिए बहुत फेमस था। 70 और 80 के दशक में नेपाल की राजधानी काठमांडू में हिप्पीज लोग चरस और अन्य नशे के लिए आया करते थे। इस देश में चरस, तंबाकू खरीदना, बेचना और इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। फिर भी लोग चोरी-छिपे इसका व्यापार करते हैं। अभी भी वहां तंबाकू की अवैध खेती की जाती है।

6. नमस्ते करना
नमस्ते करना वैसे तो भारतीय परंपरा में अभिवादन करने का तरीका है। लेकिन नेपाल में भी हाथ मिलाकर या गले लगकर नहीं, बल्कि हाथ जोड़कर अभिवादन करने की परंपरा है। नेपाल के भारत से सटे क्षेत्रों में नमस्ते के साथ ही बड़े बुजुर्गों के पांव छूकर आशीर्वाद लेना भी अभिवादन करने का एक तरीका है।

7. नैशनल फ्लैग
दुनिया में नेपाल का झंडा ही ऐसा है, जो चतुर्भुज नहीं है। इसके अलावा सभी देशों के झंडों के चार कोने होते हैं। हाल में हुए एक रिसर्च में यह माना गया है कि नेपाल का झंडा एक मैथेमैटिकल झंडा है, जो इस देश की पहचान बताता है। नीला बॉर्डर और लाल रंग के साथ ही झंडे में बना चांद और सूरज और दो त्रिकोण हिमालय और दो धर्म हिंदू और बौद्ध को दर्शाते हैं।

8. अनेकता में एकता
‘यूनिटी इन डायवर्सिटी’ स्लोगन के साथ नेपाल के लोग देशप्रेम और राष्ट्रीयता को बहुत मानते हैं। नेपाल में भगवान बुद्ध के प्रति लोगों में जबरदस्त श्रद्धा की भावना देखी जा सकती है। महाशिवरात्रि नेपाल का बहुत बड़ा त्योहार है। इस मौके पर पशुपतिनाथ मंदिर में अपार भीड़ उमड़ती है।

9. माउंटेन क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग और राफ्टिंग
नेपाल में 8 सबसे ऊंचे पहाड़ या चोटियां हैं। इस वजह से यह देश माउंटेन क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग और राफ्टिंग के लिए ट्रैवलर के बीच खासा चर्चित है। यहां हिमालय की वजह से लोग वैसे ही आकर्षित हो जाते हैं, जिस वजह से माउंटेन क्लाइंबिंग करने वालों के लिए यह जन्नत है। वहीं, यहां की त्रिशूली नदी भी रिवर राफ्टिंग करने वालों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। एक अनुमान के अनुसार, राफ्टिंग और ट्रैकिंग में रुचि रखने वाले दुनिया के 20 फीसदी से ज्यादा लोग यहां आते हैं।

10. गोरखा सैनिकों की अतुलनीय बहादुरी
नेपाल के पड़ोसी देश भारत और चीन पर अंग्रेजों ने सालों साल राज किया लेकिन कोई भी ताकत आज तक नेपाल को हाथ नहीं लगा सकी है। इसका श्रेय 'गोरखा' को जाता है। नेपाल के गोरखा बहादुरी और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण विश्व युद्ध में उनका प्रदर्शन था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!