Latest News

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स के निदेशक टीए शेखर ने आज निजी कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कार्यकारी हेमंत दुआ ने पुष्टि की कि पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज शेखर अब फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं रहेंगे। वह शुरू से इस टीम से जुड़े हुए थे।   

दुआ ने बयान में कहा, ‘‘हम शेखर के फैसले का सम्मान करते हैं। हम निश्चित तौर पर निराश हैं कि अब हमें शेखर का सहयोग नहीं मिलेगा लेकिन एक फ्रेंचाइजी होने के नाते हम उनकी स्थिति को अच्छी तरह से समझते हैं। ’’  

शेखर ने कहा, ‘‘यह बेहद मुश्किल फैसला था लेकिन यह पूरी तरह से निजी कारणों से लिया गया। मैं फ्रेंचाइजी का आभारी हूं। फ्रेंचाइजी की 2008 में शुरूआत के बाद अब तक इससे जुड़े रहना वास्तव में सम्मान है। ’’