माइनस डिग्री तापमान में अंडर-20 बॉयज आइस हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jan, 2018 05:44 PM

जहां माइनस डिग्री तापमान में सामान्य जीवन गड़बड़ा जाता है वहीं आई.टी.बी.पी. की 37वीं वाहिनी ने पहली बार अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र यानी लद्दाख में 11 हजार दो सौ फीट के बर्फीले पर्वतीय हालात में 11 से 16 जनवरी 2018 तक आइस हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया...

श्रीनगर : जहां माइनस डिग्री तापमान में सामान्य जीवन गड़बड़ा जाता है वहीं आई.टी.बी.पी. की 37वीं वाहिनी ने पहली बार अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र यानी लद्दाख में 11 हजार दो सौ फीट के बर्फीले पर्वतीय हालात में 11 से 16 जनवरी 2018 तक आइस हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में स्थानीय युवकों की कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में सकरा ने नीमू को 2 के मुकाबले 1 गोल से पराजित करके खिताब अपने नाम कर लिया। 


टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह , उपमहानिरीक्षक आईटीबीपी (श्रीनगर) उपस्थित थे उन्होंने विजेता टीमों और खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। अपनी तरह का आइस हॉकी का यह पहला टूर्नामेंट गृह मंत्रालय के सौजन्य से आईटीबीपी के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित किया गया। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभावान चयनित खिलाडिय़ों को आइस हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कनाडा में प्रशिक्षण भ्रमण पर भेजे जाने की संभावना है।


इस मौके पर कनाडा की पूर्व आइस हॉकी खिलफ$ी और 5 बार की ओलिंपिक पदक विजेता हेले वेकेन्हेइजेर विशेष रूप से प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की।
 इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य नवयुवकों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना, युवाओं में टीम भावना, उनके व्यक्तित्व का विकास करना और हॉकी जैसे खेलों को लोकप्रिय बनाना है, जिनकी लोकप्रियता भारत में काफी कम है। गौरतलब है कि वर्तमान में लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!