Edited By ,Updated: 08 Jan, 2015 05:41 AM
फ्रांस के चार्ली हैब्डो मैगजीन के ऑफिस में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गोलीबारी करने की खबरें आ रही है। इसे आतंकी हमला कहा जा रहा है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी भी मारे गए है और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पेरिस: फ्रांसीसी मैगजीन 'चार्ली हेब्दो' के पेरिस स्थित दफ्तर में आज अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 12 लोग मारे गए और 10 जख्मी हो गए।
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांकोइस होलांदे घटनास्थल पर पहुंच गए है। उनका कहना है कि यह एक आंतकी हमला है। होलांंदे ने एक घंटे के बाद कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि अब तक 40 लोगों को बचाया जा चुका है। दो हमलावरों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। फ्रांस हमले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में सहानूभुति देते हुए कहा कि वह फ्रांस के लोगों के साथ है।
आपको बता दें कि इस्लाम में तस्वीर और मूर्ति की सख्त मनाही है और पैगंबर की तस्वीर बनाने को अधिकांश इस्लामी परंपराओं में ईशनिंदा माना जाता है। नस्लवाद रोधी कानूनों को लेकर अदालत में घसीटे जाने के बावजूद साप्ताहिक ने पैगंबर के कार्टून प्रकाशित करना जारी रखा।
सितंबर 2012 में चार्ली हेबदो ने पैगंबर के कार्टून प्रकाशित किए, वहीं ‘इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स’ नाम से एक कम बजट की फिल्म आने पर कई देशों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। यह फिल्म अमेरिका में बनी थी और इसमें पैगंबर का अपमान किया गया था। 20 मुस्लिम देशों में फ्रांसीसी स्कूल, वाणिज्य दूतावास और सांस्कृतिक केंद्र हमले की आशंका के मद्देनजर संक्षिप्त अवधि के लिए बंद कर दिए गए हैं। संपादक स्टीफन चारबोनियर को जान से मारने की धमकियां मिली हैं और वह पुलिस हिफाजत में हैं।
वहीं इस हमले को देखते हुए गृह मंत्रालय ने दिल्ली में हाई अर्ल्ट की घोषणा कर दी है।