Hockey

होजई (असम): मेजबान असम और राजस्थान के बीच 8वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप (बी डिवीजन) का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।   यहां होजई हॉकी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में असम ने हॉकी हिम को 1-0 से पराजित किया। असम के लिए मैच का एकमात्र गोल अंकित कुमार ने 41वें मिनट में दागा।   

राजस्थान ने हॉकी हिमाचल को 2-0 से पराजित किया। राजस्थान के दोनों गोल रौनक ने 29वें और 47वें मिनट में किये। फाइनल और तीसरे स्थान के मैच रविवार को खेले जाएंगे।