गूगल ब्वॉय कौटिल्य की चाल से नैशनल खिलाड़ी भी हैरान

Edited By ,Updated: 03 May, 2015 01:53 PM

article

शीतल स्पोर्ट्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल किलोई में हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की 2 दिवसीय 5वीं जिलास्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप शुरू हुई।

रोहतक: शीतल स्पोर्ट्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल किलोई में हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की 2 दिवसीय 5वीं जिलास्तरीय शतरंज चैम्पियनशिप शुरू हुई। स्पर्धा का आयोजन हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एच.सी.ए.) के तत्वावधान में जिला चैस एसोसिएशन द्वारा किया गया। पहले दिन अंडर-13, 1 आयुवर्ग सहित ओपन वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले हुए।

चैम्पियनशिप का शुभारंभ वी.एन. रॉय आई.पी.एस. ने बतौर मुख्यातिथि शतरंज की बिसात पर पहली चाल चलकर किया। वहीं प्रतियोगिता में अंडर-13 आयु वर्ग में गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित ने अपनी चालों से नैशनल खिलाडिय़ों को हैरान किया। प्रतियोगिता के दौरान कौटिल्य पंडित ने अपनी उम्र से बड़े दिग्गज खिलाडिय़ों को चुनौती दी।

एच.सी.ए. प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले की टीम में वही होगा जो रविवार को जीतेगा। शनिवार को हुए मुकाबलों के अंडर-13 आयुवर्ग में गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित ने दीक्षा को हराकर अगले राऊंड में प्रवेश किया। चैम्पियनशिप में 6 जिलों के 150 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैम्पियनशिप में विजयी खिलाडिय़ों में से जिला शतरंज टीम का चयन किया जाएगा जो 5 से 7 जून तक भिवानी में होने वाली राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!