सेना में भर्ती होने पहुंचे 7099 युवा, पास हुए 339

Edited By ,Updated: 06 Feb, 2015 07:17 AM

article

सेना की खुली भर्ती में वीरवार को दूसरे दिन भिवानी जिले के 7099 युवाओं ने भाग लिया। लेकिन शारीरिक परीक्षा केवल 339 युवा ही पास कर पाए।

हिसार : सेना की खुली भर्ती में वीरवार को दूसरे दिन भिवानी जिले के 7099 युवाओं ने भाग लिया। लेकिन शारीरिक परीक्षा केवल 339 युवा ही पास कर पाए। बेशक युवा शारीरिक परीक्षा को उत्तीर्ण नहीं कर पा रहे हैं लेकिन उनमें देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है। ज्ञात रहे कि पहले दिन भिवानी की 4 तहसीलों के 5765 युवाओं ने सेना की भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। इनमें से 282 युवा पास हुए थे।

आज सुबह भी भिवानी जिले की अन्य तहसीलों के हजारों युवा सेना में भर्ती होने के लिए पुलिस लाइन में पहुंचे। पुलिस लाइन के बाहर युवाओं की लम्बी कतार भर्ती स्थल पर जाने के लिए लगी हुई थी। युवाओं की भीड़ को देखते हुए सेना और प्रशासन की तरफ से वहां पर व्यापक प्रबंध थे। तमाम व्यवस्थाओं के बीच भर्ती  प्रक्रिया शांतिपूर्वक शुरू हुई। सैनिक लिपिक, सामान्य ड्यूटी और स्टोर कीपर पदों की भर्ती के लिए दूसरे दिन भी भिवानी जिले के 7099 युवा पुलिस लाइन में पहुंचे।

वहां मौजूद युवाओं की तड़के करीब 4 बजे एंट्री शुरू हो गई। फिजिकल फिटनैस और दस्तावेज की जांच के बाद युवाओं को ग्रुप वाइज ग्राऊंड पर भेजा गया। सैनिक  लिपिक, सामान्य ड्यूटी के लिए 3750 युवाओं ने हिस्सा लिया। इनमें से 591 युवाओं को दस्तावेज और अन्य खामियों के चलते रिजैक्ट कर दिया। उसके बाद 3159 युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया। इसमें से सिर्फ 142 युवा ही पास हो पाए। अन्य दौड़ में पूरी तरह से पिछड़ गए। इनमें से अधिकतर की शुरूआती राऊंड में सांसें फूलनी शुरू हो गई थीं।

स्टोर कीपर के लिए 3349 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें से 354 युवाओं को दस्तावेज और अन्य खामियों के चलते रिजैक्ट कर दिया गया। 2995 युवा स्टोर कीपर के लिए ग्राउंड में दौड़े। इसमें से 197 युवा निर्धारित समय में अपनी दौड़ पूरी कर पाए। अन्य को दौड़ में पिछडऩे के कारण ग्राऊंड से बाहर कर दिया गया। दौड़ के अलावा युवाओं की फिजिकल फिटनैस भी आंकी गई।

9 को होगी हिसार के युवाओं की भर्ती

सेना की खुली भर्ती में हिसार के युवा 9 फरवरी को हिस्सा ले सकेंगे। उससे  पहले 7 फरवरी को सिरसा के युवाओं की भर्ती होगी। 8 फरवरी को फतेहाबाद के और 10 फरवरी को जींद जिले की भर्ती होगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!