Edited By ,Updated: 02 Feb, 2015 03:13 PM
कुरुक्षेत्र पहुंचे दुनिया के सबसे बड़े व रोमांचक कुश्ती के मंच डब्ल्यूडब्ल्यूई का स्टार चेहरा बने द ग्रेट खली यानी दलीप सिंह ने अपने विचार लोगों से सांझा किए।
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): कुरुक्षेत्र पहुंचे दुनिया के सबसे बड़े व रोमांचक कुश्ती के मंच डब्ल्यूडब्ल्यूई का स्टार चेहरा बने द ग्रेट खली यानी दलीप सिंह ने अपने विचार लोगों से सांझा किए। खली ने मीडिया से बातचीत के दैरान कहा कि वे दिल्ली में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।
कुरुक्षेत्र पहुंचे खली दिल्ली के लिए रवाना हुए। खली ने कहा मेरी शुभकामनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की दिल्ली मुख्यमंत्री उम्मीदवार किरण बेदी के साथ हैं। खली ने कहा कि वे किरण बेदी को अपनी गुड विश देने दिल्ली जा रहे हैं। वहीं खली ने खुद राजनीति में आने से इंकार कर दिया।