जानिए, अपनी किस पटरानी के साथ यहां विराजमान है श्रीकृष्ण

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Feb, 2018 01:34 PM

lord krishna temple with satyabhama

विश्वभर में श्रीकृष्ण के कई मंदिर हैं, जहां वो राधा-रानी के साथ विराजित है। लेकिन भगवान कृष्ण के कुछ एेसे मंदिर है जहां वो अपनी पत्नीयों के साथ विराजमान है। जिनमें से एक आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में है

विश्वभर में श्रीकृष्ण के कई मंदिर हैं, जहां वो राधा-रानी के साथ विराजित है। लेकिन भगवान कृष्ण के कुछ एेसे मंदिर है जहां वो अपनी पत्नीयों के साथ विराजमान है। जिनमें से एक आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में है, जहां वो अपनी पत्नी सत्यभामा के साथ विराजमान है। यहां श्रीकृष्ण के साथ उनकी आठ पटरानियों में से एक सत्यभामा को पूजा जाता है। तो आईए जानें इस मंदिर से संबंधित रोचक कथा-

 

कैसे हुई इस मंदिर की स्थापना
देवी सत्यभामा का यह मंदिर दुनिया में बेहद प्रसद्धि है, क्योंकि इसकी स्थापना किसी और नहीं बल्कि साई बाबा के दादा जी ने स्वंय की थी। मान्यता अनुसार प्राचीन समय में साई बाबा के दादाजी को देवी सत्यभामा ने दर्शन देकर उन्हें मंदिर के निर्माण का आदेश दिया था। तब देवी के इस आदेश को पूा करने के लिए साई बाबा के दादाजी ने यहां मंदिर की स्थापना की थी।  PunjabKesariइच्छाशक्ति की देवी हैं सत्याभामा
पुराणों में दिए गए वर्णन के मुताबिक, देवी सत्यभामा को इच्छाशक्ति की देवी माना जाता है। अपनी समस्त इच्छाओं की पूर्ति के लिए भगवान कृष्ण एवं देवी सत्यभामा को प्रसन्न करने दूर-दूर से भक्त आते हैं। 

PunjabKesariमंदिर में हैं श्रीकृष्ण की कई तस्वीरें
मंदिर में देवी सत्यभामा की लगभग 3 फीट ऊंची एक मूर्ति है। इसके अलावा मंदिर के गर्भगृह में देवी सत्यभामा की मूर्ति के आस-पास भगवान कृष्ण की कई तस्वीरें लगी हुई है।

PunjabKesari
कैसे पहुंचें
पुट्टपर्थी आंध्र प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है। यहां से देश के लगभग सभी बड़े शहरों से रेल गाड़ियां आसानी से मिल जाती हैं। साथ ही पुट्टपर्थी में एयरपोर्ट भी है तो वहां पहुंचने के लिए हवाई मार्ग का भी प्रयोग किया जा सकता है।

PunjabKesari
सत्यभामा मंदिर के आसपास मंदिर
आंजनेय हनुमान मंदिर - सत्यभामा मंदिर से कुछ दूरी पर भगवान हनुमान का प्रसिद्ध मंदिर है।
मेडिटेशन ट्री- पुट्टपर्थी में मेडिटेशन ट्री के नाम से एक वृक्ष प्रसिद्ध है। कहा जाता है इस वृक्ष की पूजा करने से एकाग्रता बढ़ती है।
श्री सत्य साई अंतरिक्ष रंगमंच (तारामंडल)- श्री सत्य साई अंतरिक्ष रंगमंच खगोल विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाता है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!