Edited By ,Updated: 01 Jan, 2016 09:52 PM
भारतीय कप्तान धोनी के नाम ऐसा वल्र्ड रिकॉर्ड है जो आज तक पिछले दस सालों से नहीं टूटा। धोनी ने 10 साल पहले 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर के ...
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान धोनी के नाम ऐसा विश्व रिकॉर्ड है जो आज तक पिछले दस सालों से नहीं टूटा। धोनी ने 10 साल पहले 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर के सवाई माधोसिंह स्टेडियम में 183* रन बनाए थे। इस पारी में धोनी ने 15 चौके, 10 छक्के लगाए। यह किसी विकेटकीपर द्वारा खेली गई सबसे बड़ी इनिंग है।
हाल ही में अफगानिस्तान के विकेटकीपर और बैट्समैन मोहम्मद शहजाद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 131* रन की इनिंग खेल काफी चर्चा में रहे। वह धोनी के रिकॉर्ड को तोडऩे में असमर्थ रहे। बतौर कीपर वे अफगानिस्तान के टॉप स्कोरर हैं। वहीं, विकेटकीपर द्वारा खेली गई सबसे बड़ी इनिंग का वल्र्ड रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है।