Edited By ,Updated: 10 Mar, 2016 11:59 PM
टी-20 एक ऐसा फॉर्मेट है जो ताबड़तोड़ और तूफानी पारी के लिए जाना जाता है। रन तो ज्यादा बनते ही हैं लेकिन साथ-साथ में स्ट्राइक रेट भी देखा जाता है।
नई दिल्ली: टी-20 एक ऐसा फॉर्मेट है जो ताबड़तोड़ और तूफानी पारी के लिए जाना जाता है। रन तो ज्यादा बनते ही हैं लेकिन साथ-साथ में स्ट्राइक रेट भी देखा जाता है। जितना बेहतर स्ट्राइक रेट होता है बैट्समेन उतना ही बेहतर हिटर होता है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का 160.38 स्ट्राइक रेट है जो सबसे बेहतरीन हैं और वह इस मामले में नंबर वन पर हैं। मैक्सवेल 30 मैचों में 502 रन बना चुके हैं, जिसमें केवल 2 ही अर्धशतक शामिल हैं। यह खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी के अंदाज से भई मशहूर है। जब गेंदबाज मैक्सवेल को डालने लगता है तो वह समझ नहीं पाते कि आखिर गेंद कहां पर की जाए।