फिल्म में हुआ खुलासा! धोनी का खुद का नहीं है हेलीकॉप्टर शॉट

Edited By ,Updated: 04 Oct, 2016 08:52 PM

mahendra singh dhoni dhoni the untold story santosh lal

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखते हुए पहले सप्ताहांत में 66 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखते हुए पहले सप्ताहांत में 66 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है। धोनी की इस फिल्म में हेलीकॉप्टर शॉट की सारे फैंस पंसद कर रहे हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एमएस धोनी ने इस शॉट को खुद इजाद नहीं किया था। इस बात का खुलासा धोनी की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में हुआ है। फिल्म में बताया गया है कि धोनी को यह शॉट उनके बचपन के दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था, जिनका 2013 में निधन हो गया था।

धोनी के दोस्त ने सिखाया था हेलीकॉप्टर शॉट
धोनी के करीबी दोस्त संतोष ने उन्हें ये शॉट सिखाया था। जब धोनी दोस्तों के साथ मैच खेल रहे थे, उसी दौरान संतोष यह शॉट मारते थे। धोनी इस शॉट से बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने संतोष को यह शॉट सिखाने के लिए कहा। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में हेलीकॉप्टर शॉट लाए, और ये इतना प्रसिद्ध हो गया कि लोग इस शॉट के दीवाने हो गए। इस शॉट को सिखने के लिए धोनी अपने दोस्त को हर दिन एक समोसा जरूर खिलाते थे।

तीन साल पहले हो गया था संतोष का निधन
संतोष की मृत्यु एक बीमारी के कारण साल 2013 में 32 साल की उम्र में हो गई थी। जब अंतिम समय संतोष अपनी मौत से जूझ रहे थे तब धोनी ने वो सब किया जिससे कि उनके दोस्त की जिंदगी बच जाए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!