Edited By ,Updated: 19 Aug, 2016 02:19 PM
भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की बेटी जीवा का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की बेटी जीवा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 70वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी 18 महीने की बेटी जीवा की एक वीडियाे पाेस्ट की है।
धोनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मैंने अपनी बेटी को कुछ स्पेशल सिखाया है। हालांकि यह अभी परफेक्ट नहीं है लेकिन मुझे यकीन है कि एक 18 साल की बच्ची के लिए यह ठीक-ठाक है और जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी खुद को मुस्कुरा उठेंगे। इस बेहद प्यारी वीडियो में जीवा के पापा यानि कैप्टन कूल धोनी कमांडर बने हुए है और जीवा मार्च पास्ट और सैल्यूट कर रही है।